छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में नवीन आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ

Shantanu Roy
5 Aug 2026 11:52 PM IST
कुआकोंडा में नवीन आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
x
छग
Dantewada. दंतेवाड़ा। विगत दिवस जिले के कुआकोंडा विकासखंड में नागरिकों की सुविधा के लिए नवीन आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में ग्राम पंचायत कुआकोंडा की सरपंच सुनीता बघेल, उपसरपंच मंगल बघेल सहित जनप्रतिनिधियों ने फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया। उपस्थित अतिथियों ने इस पहल को ग्रामीणों के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे आधार संबंधी सेवाएं अब स्थानीय स्तर पर सहजता से उपलब्ध हो सकेंगी। कार्यक्रम के दौरान सीएससी जिला प्रबंधक मिथलेश साहू ने
तहसीलदार एवं तहसील
कार्यालय कुआकोंडा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से आधार सेवा केंद्र के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराया गया, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि अब नागरिकों को आधार नामांकन, आधार में संशोधन, मोबाइल नंबर अपडेट सहित अन्य आधार संबंधी कार्यों के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। नवीन आधार सेवा केंद्र के संचालन से सभी आवश्यक सेवाएं कुआकोंडा में ही उपलब्ध होंगी, जिससे लोगों के समय, धन और श्रम की बचत होगी तथा आधार सेवाओं तक उनकी पहुंच और अधिक आसान एवं सुगम बनेगी।
Next Story