छत्तीसगढ़
भैरमगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत गुदमा में 50 सीटर प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास का शुभारंभ
Shantanu Roy
7 Nov 2025 10:56 PM IST

x
छग
बीजापुर। भैरमगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत गुदमा में 50 सीटर प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास भवन का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। नवीन छात्रावास भवन का निर्माण पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला। शुभारंभ अवसर पर अतिथियों ने छात्राओं से उनकी पढ़ाई-लिखाई, आवासीय सुविधाओं तथा छात्रावास में उपलब्ध संसाधनों के बारे में जानकारी ली और उन्हें आगे की पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रीति आरकी, जिला पंचायत सदस्य मैथ्यूज कुजूर, जनपद पंचायत अध्यक्ष दशरी कोरसा, उपाध्यक्ष जितेन्द्र लेकाम, घासी राम नाग ग्राम पंचायत गुदमा की सरपंच नीता शाह, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग देवेन्द्र सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। नवीन छात्रावास भवन के प्रारंभ से क्षेत्र की छात्राओं को शिक्षा के साथ बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे उनके शैक्षणिक विकास को नई दिशा मिलेगी।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





