छत्तीसगढ़
LIVE: विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास, बालोद
jantaserishta.com
8 Jan 2025 2:37 PM IST

x
बालोद: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बालोद और धमतरी जिले के दौरे पर हैं. जहां मुख्यमंत्री साय विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे. जिला मुख्यालय बालोद के पास शासकीय हाई स्कूल मैदान जुंगेरा में आयोजित बालोद जिले में विकास कार्यों की भूमिपूजन, लोकार्पण और हितग्राही सम्मान समारोह में शामिल होंगे. समारोह में मुख्यमंत्री साय बालोद जिलेवासियों को 141.03 करोड़ रुपए की राशि के कुल 115 विकास कार्यों का सौगात देंगे. इसके अंतर्गत 77 करोड़ 99 लाख रुपए की लागत के 76 कार्यों का भूमिपूजन और 63 करोड़ से अधिक की लागत के 39 कार्यों का लोकार्पण शामिल है. वहीं धमतरी जिले में स्वामित्व कार्ड वितरण एवं हितग्रहित सम्मान कार्यक्रम और विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलन्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे. जिसके बाद वे रायपुर के लिए लौट जाएंगे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





