छत्तीसगढ़

उगाही का पैसा किसके जेब में गया! जवाब दें कांग्रेस पार्टी : अरुण साव

Nilmani Pal
24 April 2024 8:23 AM GMT
उगाही का पैसा किसके जेब में गया! जवाब दें कांग्रेस पार्टी : अरुण साव
x

राजिम। डिप्टी सीएम अरुण साव ने दीपक बैज पर निशाना साधा है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के भगदड़ को दीपक बैज रोक नहीं पा रहे हैं। रोज हजारों सैकड़ों की संख्या में लोग कांग्रेस पार्टी छोड़ रहे हैं।

कांग्रेस ने विधानसभा में दावा किया था कि अब की बार 75 पर हवा निकल गई थी। फिर हवा निकले वाली है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस शून्य पर आउट होने वाली है। बता दें कि डिप्टी सीएम गरियाबंद के राजिम में चुनावी दौरे पर हैं।

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को छत्तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीटों कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव पर मतदान होना है। आज शाम 5.00 बजे इन सीटों पर चुनावी प्रचार थम जाएगा। शाम 5.00 बजे के बाद प्रत्याशी डोर टू डोर जनसम्पर्क कर सकेंगे। बता दें कि कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव लोकसभा सीटों में 41 प्रत्याशी मैदान पर हैं। दूसरे चरण में वोटिंग के लिए 6567 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 52,84,938 मतदाता करेंगे।

Next Story