छत्तीसगढ़

गांव-गांव में कोटवार ने की मुनादी, हाथी के पास ना जाएं

Nil dhankar
24 Aug 2022 5:44 PM IST
गांव-गांव में कोटवार ने की मुनादी, हाथी के पास ना जाएं
x

बिलासपुर। मरवाही वन मंडल पहुंचा 22 हाथियों का दल लगातार उत्पात मचा रहा है। इसे देखते हुए वन विभाग के द्वारा गांव-गांव में मुनादी कराई जा रही है, ताकि ग्रामीण जंगल की ओर ना जाएं। इसके अलावा शाम होते ही घर से बाहर ना निकलने की हिदायत दी जा रही है। हाथियों का दल कटघोरा वन मंडल के पसान वन परिक्षेत्र की ओर से मरवाही वन मंडल में पहुंचा है।

इस दल को मरवाही के जंगल में पहुंचे एक सप्ताह हो गया है। हाथी यहां से जाने का नाम नहीं ले रहे हैं। इधर लगातार मकानों को क्षति भी पहुंचा रहे हैं। कुछ जगहों पर फसल को भी नुकसान पहुंचाया गया है।

लगातार हो रही इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और उनकी चिंता इसलिए भी और अधिक बढ़ गई है। हाथी सीधे मकान को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। ग्रामीण इसी वजह से ना दिन में सो पा रहे और ना रात में नींद आ रही है। दरअसल हाथी किसी भी समय पहुंच कर उत्पात मचा सकते हैं।

Next Story