छत्तीसगढ़

धमतरी: भीषण गर्मी को देखते हुए जिले की शालाएं 29 मार्च से सुबह संचालित होंगी

jantaserishta.com
26 March 2022 3:39 PM IST
धमतरी: भीषण गर्मी को देखते हुए जिले की शालाएं 29 मार्च से सुबह संचालित होंगी
x

धमतरी: वर्तमान में भीषण गर्मी को दृष्टिगत करते हुए कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने जिले की शालाओं को दो पालियों में संचालित करने का आदेश जारी किया है। इसमें उल्लेख किया गया है कि छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग नया रायपुर के आदेशानुसार वर्तमान शैक्षणिक सत्र में 14 मई तक बढ़ाया गया है। वर्तमान में भीषण गर्मी को देखते हुए जिले के शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि एक पाली में संचालित होने वाली सभी प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई और हायर सेकण्डरी शालाओं को सोमवार से शनिवार तक सुबह 7.30 से 11.30 तक संचालित की जाएंगी। इसी तरह ऐसी शालाएं जहां कक्षाएं दो पालियों में संचालित होती हैं, वहां प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाएं सुबह 7.30 से 11.30 तक और हाई एवं हायर सेकण्डरी स्कूल सुबह 11.00 बजे से शाम 4.30 बजे तक संचालित की जाए। यह आदेश 29 मार्च से प्रभावी होगा।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story