छत्तीसगढ़
प्राकृतिक आपदाओं को देखते हुए पुलिस मुनादी कराकर ग्रामीणों को कर रही जागरूक
jantaserishta.com
7 Aug 2023 8:56 PM IST

x
छग
रायगढ़। प्रतिवर्ष मानसून के समय प्राकृतिक आपदा की घटनाओं में इजाफा देखा गया है, ऐसी घटनाओं में जनहानि चिंताजनक है, कई बार ऐसी घटनाओं में लोगों की लापरवाही भी देखी गई है जिसे जरा सी सावधानी बरतते हुये टाला जा सकता था । ऐसी घटनाओं को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर धरमजयगढ़ अनुविभाग के थाना लैलूंगा, धर्मजयगढ़, घरघोड़ा, तमनार और कापू में पुलिस ने मुनादी कराकर लोगों को प्राकृतिक आपदाओं के समय विशेष सावधानी बरतने जागरूक किया जा रहा है । पुलिस क्षेत्रवासियों से अपील कर रही है कि भारी बरसात के समय उफनती, नदी, नालों के किनारे नहीं जाये । भारी बरसात, गर्जना के समय हो सके तो घरों में सुरक्षित रहें, बिजली गर्जना, बरसात के समय मोबाइल के इस्तेमाल से बचें और सर्पदंश और जहरीले कीटों से बचने बरसात के समय जमीन में ना सोयें । पुलिस की इस पहल की क्षेत्र में आम लोगों द्वारा सराहना की जा रही है ।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





