छत्तीसगढ़

जनहानि के दो मामलों में उनके परिजनों को 8 लाख की राशि स्वीकृत

Nil dhankar
28 Oct 2022 6:05 PM IST
जनहानि के दो मामलों में उनके परिजनों को 8 लाख की राशि स्वीकृत
x
जशपुर। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत कुनकुरी विकासखंड के ग्राम जोकारी निवासी स्व.नम्रता कुमारी की मृत्यु 23 जून 2022 को सर्पदंश हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पिता श्री कलेश्वर सिंह हेतु 4 लाख एवं पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम खरकट्टा पंडरापाठ निवासी स्व. अंजना यादव की मृत्यु सर्पदंश से 01 जून 2022 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति श्री नारायण यादव हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।


कार्यशाला में दी गई फसल कटाई प्रयोग तथा ऑनलाइन एंट्री की जानकारी

जिला पंचायत सी.ई.ओ. विश्वदीप की अध्यक्षता में संभावित न्यादर्श पद्धति से फसल कटाई हेतु कार्यशाला जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई। कार्यशाला में क्रॉप कटिंग एक्सपीरियंस एग्री एप्प के माध्यम से भौतिक रूप से फसल कटाई प्रयोग तथा ऑनलाइन एंट्री के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।

सी.ई.ओ. श्री विश्वदीप ने कहा कि फसल कटाई प्रयोग बहुत महत्वपूर्ण है। सभी जिम्मेदार अधिकारी संवेदनशीलता के साथ फील्ड में उतर कर कार्य करें। राजस्व विभाग और कृषि विभाग समन्वय से कार्य करके फसल कटाई प्रयोग के एग्री एप्प में ऑनलाइन एंट्री सुनिश्चित करें। अविवादित नामांतरण खाता विभाजन के प्रकरणों का निराकरण शीघ्र कर कार्यालय को अवगत कराएं। सभी तहसील कार्यालयों में ऑनलाइन नामांतरण संबंधी फ्लैक्स लगाना आवश्यक है। राज्योत्सव के दिन सभी शासकीय भवनों में रोशनी लगवाना सुनिश्चित करें।

Next Story