
x
छग
Raigarh. रायगढ़। छत्तीसगढ़ शासन के खनिज साधन विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्पादन एवं व्यवसाय) नियम, 2025 के तहत रेत खदानों के आवंटन की पूरी प्रक्रिया अब ऑनलाइन माध्यम (ई-नीलामी प्रणाली) से की जाएगी। इस नियम के अंतर्गत रायगढ़ जिले में तृतीय चरण में कुल 4 रेत खदानों का आवंटन किया जाएगा। इनमें तहसील रायगढ़ के डूमरपाली एवं सरडामाल, तहसील धरमजयगढ़ के जोगड़ा-2 एवं तहसील घरघोड़ा के छिरभौना शामिल है।
इन रेत खदानों के आवंटन के लिए ऑनलाईन निविदा 30 अक्टूबर 2025 को जारी किया गया है। निविदा के नियम एवं शर्तो की विस्तृत जानकारी एमसटीसी पोर्टल https://mstcecommerce.com/auctionhome/mmb/sandcg/index.jsp, खनिज साधन विभाग की वेबसाईट https://chhattisgarhmines.gov.in जिला कार्यालय की वेबसाईट https://raigarh.gov.in/en/ तथा कार्यालय कलेक्टर खनिज रायगढ़ में एवं संबंधित ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत भवन के सूचना पटल में अवलोकन कर प्राप्त किया जा सकता है।
इलेक्ट्रानिक नीलामी (रिवर्स ऑक्शन)हेतु तकनीकी एवं वित्तीय बोली, 7 दिवस 21 नवम्बर को प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होकर 27 नवम्बर 2025 शाम 5.30 बजे तक एमएसटीसी पोर्टल के माध्यम से जमा की जा सकेगी। नये नियमों में रेत खदान हेतु इलेक्ट्रानिक नीलामी में भाग लेने हेतु आवेदक का डिजिटल सिग्नेचर क्लास-3 साईनिंग एण्ड इनक्रिप्सन, बैंक में आवेदक के स्वयं के नाम से खाता, छत्तीसगढ़ का मूल निवास प्रमाण-पत्र, पैन कार्ड, टिन नंबर, जीएसटीएन, आधार कार्ड एवं 2 शपथ पत्र आदि दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए खनि अधिकारी रायगढ़ से संपर्क कर सकते है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





