छत्तीसगढ़
दिशा समिति की समीक्षा बैठक में एसडब्ल्यूएम नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर
Shantanu Roy
8 Jun 2026 7:42 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की समीक्षा बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (एसडब्ल्यूएम) नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनजागरूकता पर विशेष चर्चा की गई। बैठक के दौरान सांसद श्री राधेश्याम राठिया, विधायकगण, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को एसडब्ल्यूएम नियम-2026 की प्रति उपलब्ध कराई गई, ताकि जनप्रतिनिधियों के माध्यम से नियमों एवं प्रावधानों की जानकारी व्यापक स्तर पर आम नागरिकों तक पहुंचाई जा सके। बैठक में बताया गया कि स्वच्छ एवं स्वस्थ ग्रामों के निर्माण के लिए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 का प्रभावी क्रियान्वयन आवश्यक है। इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर स्रोत पर कचरे का पृथक्करण, चार प्रकार के कचरे का अलग-अलग संग्रहण, प्लास्टिक अपशिष्ट के सुरक्षित प्रबंधन तथा स्वच्छता संबंधी व्यवहार परिवर्तन को बढ़ावा दिया जाएगा।
समीक्षा के दौरान इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा संचालित स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन संबंधी योजनाओं का संदेश समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में एसडब्ल्यूएम नियम-2026 का व्यापक प्रचार-प्रसार करें तथा ग्रामीणों को कचरा पृथक्करण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक बनाएं। बैठक में यह भी कहा गया कि जनभागीदारी के बिना स्वच्छता अभियान को पूर्ण सफलता नहीं मिल सकती। इसलिए ग्राम पंचायतों, स्व-सहायता समूहों, युवा संगठनों एवं आम नागरिकों को जोड़ते हुए व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित किए जाएंगे, जिससे ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





