छत्तीसगढ़
25 लाख की लालच में महिला ने शेयर कर दी OTP, खाते से उड़े 5 लाख रूपए
Nil dhankar
2 Jun 2022 10:30 AM IST

x
बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र निवासी गृहणी को 25 लाख स्र्पये इनाम का झांसा देकर जालसाजों ने मोबाइल पर आया ओटीपी पूछ लिया। इसके बाद उनके खाते से पांच लाख रुपये निकाल लिए। महिला ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। रामाग्रीन सिटी में रहने वाली संध्या गुहा गृहणी हैं। उन्होंने सरकंडा थाने में धोखाधड़ी की शिकायत की है।
महिला ने बताया कि उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से काल आया। फोन करने वाले ने महिला को 25 लाख रुपये इनाम का लालच देकर झांसे में ले लिया। इसके बाद उनसे बैंक की गोपनीय जानकारी और मोबाइल पर आए ओटीपी को मांग लिया। ओटीपी मिलते ही जालसाज ने महिला के खाते से पांच लाख स्र्पये निकाल लिए। महिला ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
Next Story





