छत्तीसगढ़
लेनदेन के विवाद में दो पक्ष थाने पहुंचे, काउंटर में मामला दर्ज
Shantanu Roy
25 April 2022 6:24 PM GMT

x
छग
बिलासपुर। लेनदेन के विवाद में दो पक्ष थाने पहुंचे। इस दौरान दोनों पक्ष के युवक थाने के सामने आ डटे। साथ ही थाने के सामने ही आपस में झगड़ने लगे। इस पर थाने में मौजूद जवानों ने हंगामा कर रहे युवकों को खदेड़ दिया। मामले में एक पक्ष की शिकायत पर जुर्म दर्ज कर जांच कर रही है।
सोमवार की शाम इमलीपारा निवासी संतोष गर्ग और शुभम सोनी के बीच लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्ष अपनी शिकायत लेकर सिविल लाइन थाने पहुंच गए। थाने में टीआइ जेपी गुप्ता दोनों की शिकायत सुन रहे थे। इसी बीच दोनों पक्ष के युवक बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए।
थाने के बाहर दोनों पक्ष के युवक हंगामा करने लगे। इसके बाद दोनों पक्ष के युवक आपस में गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। इस बीच थाने के जवानों ने हंगामा कर रहे युवकों को वहां से भगाया। इसके बाद संतोष की शिकायत पर शुभम के खिलाफ धारा 507 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया गया है।
एक पक्ष की नहीं ली गई शिकायत
मामले में शुभम ने भी गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया है। उसकी शिकायत पुलिस ने नहीं ली। घटना के बाद शुभम के स्वजन भी थाने पहुंचे। उन्होंने सीएसपी मंजूलता बाज को घटना की जानकारी दी। इसके बाद भी उनकी शिकायत नहीं ली गई है। देर रात शुभम के स्वजन थाने में डंटे रहे।
दो गुटों के बीच का मामला
सोमवार की रात सिविल लाइन थाने के सामने हुई मारपीट की घटना में कांग्रेस के दो गुट के लोग शामिल थे। इसके कारण पुलिस ने दोनों पक्ष के युवकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। इधर एक शिकायत पर मामूली धारा के तहत जुर्म दर्ज कर लिया गया है। देर रात तक अधिकारी सिविल लाइन थाने में जमे रहे।

Shantanu Roy
Next Story