छत्तीसगढ़

प्रदर्शन में पाकिटमारों ने काटी लोगों की जेब, सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज

Shantanu Roy
5 Aug 2022 1:26 PM GMT
प्रदर्शन में पाकिटमारों ने काटी लोगों की जेब, सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज
x
छग

रायपुर। मंहगाई के विरोध में कांग्रेस के देशव्यापी प्रदर्शन के विरोध में रायपुर में भी कांग्रेसियों ने दमखम दिखाया। कांग्रेस के इस प्रदर्शन के दौरान पाकिटमारों ने अपना प्रदर्शन दिखाया। इन्होंने लगभग दर्जन भर कांग्रेसियों का पर्स पार कर दिया। पाकिटमारों ने पुलिसवालों को नहीं छोड़ा। इन्होंने तीन-चार पुलिसवालों का भी पर्स पार कर दिया। कुछ नेताओं के ब्रांडेड जूते तक गायब हो गए।

मोबाइल पार होने की शिकायतें भी कई कांग्रेसी ने की है। पुलिस ने बताया कि रायपुर के अंबेडकर चौक में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान पाकिटमारी की शिकायतें मिली हैं। जिन कांग्रेसियों ने शिकायत की उनमें बलौदा बाजार जिला अध्यक्ष किशोर बघेल, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सूरजपुर जगदीश सिंह और कमल सिंह कुर्राम, किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष सूरजपुर ने सिविल लाइन थाने जाकर पुलिस से शिकायत की है।

भीड़ में घुसे थे चोर
पुलिस ने फिलहाल किसी की पहचान नहीं की है। नेताओं का कहना है कि भारी भीड़ में पाकिटमारों के घुसने से वो सहज हो गए थे। इसी बीच अवसर पाकर इन्होंने ढेरों लोगों की जेब साफ कर दी।
Next Story