छत्तीसगढ़: कड़ाके की सर्द रात्रि में कलेक्टर निकले शहर भ्रमण पर, जरुरतमंदों को बांटा कंबल

अम्बिकापुर: कलेक्टर संजीव कुमार झा कड़ाके की सर्द रात्रि में मंगलवार को कड़ाके की सर्द रात्रि में अधिकारियो को साथ लेकर शहर भ्रमण पर निकले और ठंड से बचाव के लिए निगम प्रशासन की व्यवस्थओं का जायजा लिया। उन्होंने रात्रि 10 बजे से करीब 12 बजे तक कंपनी बाजार, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मनेन्द्रगढ़ रोड़, बनारस रोड, प्रतापुर रोड, राममनुजगंज रोड आदि का भ्रमण किया। इस दौरान ठंड से बचाव हेतु 40 जरूरतमंदों को कंबल बांटा गया। कलेक्टर ने प्रमुख चौक. चौराहों के अलावा ऐसे स्थानों पर जहां लोग खुले आसमान के नीचे रात बिताते है वहां भी अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश निगम के अधिकारियो को दिए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





