छत्तीसगढ़

नाबालिग के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, पहचान के ही युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम

jantaserishta.com
7 Feb 2022 8:38 PM IST
नाबालिग के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, पहचान के ही युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम
x
बड़ी खबर

बिलासपुर। नाबालिग रेहान के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस के अनुसार पहचान के ही एक युवक ने ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपहरण और हत्या के मामले को अंजाम दिया था।

पुलिस ने पूछताछ के बाद बताया कि युवक ने दोस्तों के मिलकर अपहरण और हत्या की साजिश रची थी।अपहरण के बाद गला दबाकर नाबालिग की हत्या कर दी थी। इस वारदात को 50 लाख की फिरौती के लिए अंजाम दिया था। तारबाहर क्षेत्र का मामला है। नाबालिग रेहान कक्षा 10 वीं का छात्र था जो ​कि रविवार की शाम के समय घर से निकला था फिर वापस नहीं आया था।
रात को ही आरोपियों ने रेहान के पिता को फोन कर 50 लाख की फिरौती मांगी थी। मृतक के पिता ऑटो डील का काम करते हैं। फिरौती नहीं​ मिलने पर छात्र की हत्या कर दी थी और शव को रतनपुर के रानीगांव में लाश दफन कर दी थी। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story