छत्तीसगढ़

रायपुर में रईसजादे ने भीड़ में घुसा दी तेज रफ्तार कार, पुलिस ने किया गिरफ्तार, गाड़ी जप्त ड्राइविंग लाइसेंस भी होगा निरस्त

jantaserishta.com
6 Nov 2021 11:12 AM IST
रायपुर में रईसजादे ने भीड़ में घुसा दी तेज रफ्तार कार, पुलिस ने किया गिरफ्तार, गाड़ी जप्त ड्राइविंग लाइसेंस भी होगा निरस्त
x
रायपुर पुलिस ने कहा...

रायपुर: रायपुर के MG रोड पर लगने वाली नाइट चौपाटी में लोग स्ट्रीट फूड का लुत्फ ले रहे थे। परिवार समेत यहां पहुंचे लोगों की भीड़ थी। इतने में साहिल जैन ने यहां तेज रफ्तार में गाड़ी भरी भीड़ में घुसा दी। रास्ते में मौजूद कुछ लोगों को चोटें आईं। किनारों पर खड़ी दूसरी गाड़ियों को ठोकते हुए साहिल अपनी कार में निकल गया।

लोगों ने बताया कि कुछ मिनट बाद दूसरी तरफ से फिर इसी अंदाज में साहिल गाड़ी लेकर आया, कार धीमी हुई तो लोगों ने इसे घेर लिया। कुछ लोगों ने पुलिस को भी खबर दे दी। भीड़ ने साहिल जैन के कार से निकलते ही उस पर लात-घूसों की बरसात शुरू कर दी। लोग इस बात से खफा थे कि उसकी लापरवाही की वजह से उनके परिजनों की जान भी जा सकती थी, तभी मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने साहिल को वहां से निकाला और थाने लाकर लॉकअप में डाल दिया। खबर है कि इस हादसे में कुछ महिलाओं को चोट आई है। कुछ फूड स्टॉल वालों का भी नुकसान हुआ है।
रायपुर पुलिस ने कहा है की मौदहापारा थाना क्षेत्र में रात को रैश ड्राइविंग करने वाले आरोपी साहिल जैन के विरुद्ध FIR दर्ज कर गिरफ़्तारी की गई है। आरोपी की गाड़ी जप्त की गई है। आरोपी का ड्राइविंग लाइसेन्स निरस्त करने हेतु प्रकरण परिवहन कार्यालय प्रेषित किया जाएगा।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story