छत्तीसगढ़
रायपुर में रामदास अठावले बोले- राहुल गांधी का प्रधानमंत्री बनना अब मुश्किल
jantaserishta.com
13 Nov 2026 4:55 PM IST

x
रायपुर: केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। वहीं आज उन्होंने रायपुर के सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने वोट चोरी के आरोपों और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया। रामदास अठावले ने कहा कि राहुल गांधी का प्रधानमंत्री बनना अब मुश्किल है।
उन्होंने कहा कि जब मैं कांग्रेस में था, तब सोनिया गांधी को मैंने भी कहा था कि ढाई साल के लिए राहुल गांधी को पीएम बना दें। तब मेरी बात नहीं सुनी, अब तो उनका पीएम बनना मुश्किल है। क्योंकि पीएम मोदी के आने के बाद पूरा देश उनके साथ है। आने वाले चुनाव में भी बीजेपी और गठबंधन की जीत होगी।
रामदास अठावले ने अपने अंदाज में राजनीतिक बयान देते हुए कहा कि 2029 में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ क्रिकेट खेलेंगे और राहुल गांधी की विकेट लेंगे।
Tagsकेंद्रीय मंत्री रामदास अठावलेरामदास अठावलेरामदास अठावले छत्तीसगढ़ दौराUnion Minister Ramdas AthawaleRamdas AthawaleRamdas Athawale's visit to Chhattisgarh
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





