छत्तीसगढ़
रायपुर में बच्चा चोर समझकर लोगों ने साधुओं को घेरा, फिर...
jantaserishta.com
4 July 2023 7:20 PM IST

x
मौके पर ही एक बच्चा रो रहा था।
रायपुर: मामला तेलीबांधा इलाके का है। इसमें पुलिस और आसपास की भीड़ चार से पांच साधुओं को घेरे हुए है। इन पर आरोप है कि ये लोग बच्चे पकड़ने वाले हैंऔर मौके पर ही एक बच्चा रो रहा था। फिर क्या था। भीड़ में जितने मुंह उतनी बातें । और भीड़ इन साधुओं को बच्चा पकड़इया बताते हुए वहीं एक दुकान पर बिठा कर घेरे रखी। सूचना पर पहुंचे तेलीबांधा थाना के जवान वहां पहुंचे और पहले माजरा समझा। यह स्पष्ट हुआ कि बच्चा रविग्राम स्कूल की छुट्टी के बाद घर जाने मां का इंतजार करने के बाद रोते, रोते जाने लगा। उसी दौरान ये पांच साधु भी वहां से गुजर रहे थे। इन्हें देख बच्चा डर से तेज आवाज में रोने लगा। इसे देख लोगो ने अपना आंकलन कर बच्चे को रोते देख साधुओं ने छोड़ दिया है या कहीं और से बच्चे को लेकर आने के बाद वहां छोड़ रहे और घबराहट में वह रो रहा है। तभी बच्चे की मां वहां पहुंची और मामले का खुलासा हुआ। मौजूद पुलिस जवानों ने बीच बचाव समझाइश के बाद साधुओं को जाने दिया। और बच्चे को अपने माता, पिता के साथ जाने दिया।
Tagsरायपुररायपुर न्यूज़रायपुर वायरल वीडियोरायपुर पुलिसRaipurRaipur newsRaipur viral videoRaipur police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





