छत्तीसगढ़
रायपुर कोर्ट में आरोपी ने दिया पुलिसकर्मियों को चकमा, हथकड़ी समेत फरार
Nil dhankar
15 July 2023 10:12 AM IST

x
रायपुर। पुलिसकर्मियों को चकमा दे चोरी, मारपीट का आरोपी कोर्ट परिसर से फरार हो गया। वह हथकड़ी समेत फरार हुआ। आरोपी को केंद्रीय जेल दुर्ग से लेकर पेशी के लिए रायपुर आए थे। कोर्ट के आसपास तलाशी के बाद भी कैदी नहीं मिला तब रिपोर्ट कराई गई। दुर्ग पुलिस लाइन में पदस्थ प्रधान आरक्षक कुलेश्वर वर्मा आरक्षक तरुण कुमार दुर्ग से आरोपी को लेकर आए थे। आरोपी कोमल साहू के खिलाफ सिविल लाइन थाना में मामला दर्ज किया। कोमल के खिलाफ राजधानी के अलग अलग थानों में चोरी,नारकोटिक्स,मारपीट सहित कई मामले दर्ज हैं।
इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिये jantaserishta.com पर
Next Story





