छत्तीसगढ़

रायपुर में तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक स्कूटर ने एक्टिवा को मारी टक्कर, वकील की पत्नी और बेटी घायल

jantaserishta.com
25 Oct 2026 11:08 AM IST
रायपुर में तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक स्कूटर ने एक्टिवा को मारी टक्कर, वकील की पत्नी और बेटी घायल
x
स्कूल से लौट रहे थे.

रायपुर: राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का एक और मामला सामने आया है। अमलीडीह इलाके में स्कूल से बेटी को लेकर घर लौट रही महिला की एक्टिवा को पीछे से आ रहे इलेक्ट्रिक स्कूटर चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला और उसकी बेटी सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद आरोपी स्कूटर चालक मौके से फरार हो गया। घटना 23 अक्टूबर की दोपहर करीब 2 बजे मेडिसाइन अस्पताल मोड़ के पास की है।

FIR के अनुसार, महिला अपनी बेटी को सेंट जोसेफ स्कूल, अमलीडीह से लेने गई थीं। स्कूल से बेटी को एक्टिवा में बैठाकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान मेडिसाइन अस्पताल मोड़ के पास पीछे से आ रहे इलेक्ट्रिक स्कूटर नंबर CG 04 QZ 1218 के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही महिला और उनकी बेटी एक्टिवा से नीचे गिर गईं। हादसे में महिला के हाथ और पैर में चोट आई, जबकि उनकी बेटी के हाथ,पैर और चेहरे पर चोटें आई हैं। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि दुर्घटना को आसपास मौजूद लोगों ने भी देखा है। घटना के बाद उन्होंने अपने पति अधिवक्ता राकेश कुमार सिंह को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पति के साथ थाने पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई और आरोपी स्कूटर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। राजेंद्र नगर थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 125(ए) और 281 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
आरोपी को गिरफ्तार कर मुचलका जमानत पर छोड़ा
इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवम सिंह इलेक्ट्रिक स्कूटर चालक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को मुचलका जमानत पर रिहा कर दिया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story