छत्तीसगढ़

रायपुर में बदमाश ने दिनदहाड़े महिला अधिकारी का पर्स उड़ाया

Rounak Dey
3 Jan 2021 11:46 AM IST
रायपुर में बदमाश ने दिनदहाड़े महिला अधिकारी का पर्स उड़ाया
x

रायपुर (जसेरि)। रायपुर की सड़कों पर खुलेआम अपराधी किसी वारदात को अंजाम देने से पीछे नहीं हैं। चहल-पहल वाली सड़क पर एक महिला इसी तरह की वारदात की शिकार हो गई। महिला का पर्स लूटकर एक बदमाश भाग निकला। महिला ने शोर भी मचाया मगर कोई तब तक देर हो चुकी थी। फौरन टिकरापारा थाने जाकर महिला ने सारी बात बताई और अब इस वारदात के आरोपी की तलाश में पुलिस लगी हुई है।

शिकार महिला जिलासंरक्षण अधिकारी

लूट की घटना की शिकार महिला, महिलाओं की मदद करने वाले विभाग, महिला बाल विकास विभाग में जिला संरक्षण अधिकारी हैं। दफ्तर से घर जाने के दौरान इन्होंने अपना स्कूटर संतोषी नगर चौक के पास रोका। इन्होंने देखा कि मोबाइल फोन पर कोई कॉल आ रहा है। यह फोन उनके घर से आ रहा था। स्कूटर को सड़क के किनारे लगाकर महिला बात करने लगी। महिला ने अपना पर्स स्कूटर के पैर रखने वाली जगह पर रखा था। कुछ दूरी पर एक युवक महिला पर नजर रखे हुए था। वो बाइक पर सवार था। महिला जैसे ही फोन पर बात करते हुए मशगूल हुई। युवक महिला के करीब गया और उसका पर्स लेकर भाग गया। इस पर्स में एक मोबाइल फोन, पहचान पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड और कुछ सरकारी दस्तावेज थे। कुछ दूर जाकर महिला ने देखा मगर उसे ना तो पर्स मिला ना ही उसे लूटने वाला शख्स।

Next Story