छत्तीसगढ़
रायगढ़ में छात्र नेतृत्व मंच से थाना प्रभारी ने दिया कानून और साइबर सुरक्षा का संदेश
Shantanu Roy
12 July 2026 11:21 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के तहत घरघोड़ा पुलिस ने विद्यार्थियों को कानून, अनुशासन और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। St. Ann's High School, घरघोड़ा में आयोजित छात्र प्रेसीडेंट चयन कार्यक्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन और छात्र-छात्राओं ने थाना प्रभारी का स्वागत किया। इस दौरान निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने हायर सेकेंडरी के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षित, जागरूक और अनुशासित विद्यार्थी ही सुरक्षित और मजबूत समाज की नींव रखते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को कानूनों की जानकारी रखने और अपने अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की अपील की।
नए आपराधिक कानूनों की दी जानकारी
थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को भारतीय न्याय संहिता सहित देश में लागू हुए नए आपराधिक कानूनों की प्रमुख विशेषताओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए कानूनों का उद्देश्य नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना, पीड़ितों को जल्द न्याय दिलाना और महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाना है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि कानून का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। अनुशासन, नैतिकता और सकारात्मक सोच के माध्यम से ही समाज को बेहतर दिशा दी जा सकती है।
साइबर अपराधों से बचने के बताए तरीके
वर्तमान डिजिटल दौर में बढ़ रहे साइबर अपराधों को लेकर भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी शेयरिंग, सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल और ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े जोखिमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग सावधानी और जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करें और बैंकिंग या निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें। संदिग्ध गतिविधि सामने आने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की सलाह दी गई।
पॉक्सो एक्ट और बाल सुरक्षा पर चर्चा
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट, गुड टच-बैड टच, बाल संरक्षण कानून और आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी दी गई। थाना प्रभारी ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है और किसी भी परेशानी की स्थिति में उन्हें बिना डर के पुलिस से संपर्क करना चाहिए। विद्यार्थियों को डायल-112 और हेलो सिस्टर हेल्पलाइन नंबर 9479270533 सहित अन्य पुलिस सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को किसी भी समस्या के समय निसंकोच मदद लेने के लिए प्रेरित किया।
विद्यार्थियों ने किया संवाद
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी उत्साह के साथ भाग लिया और पुलिस अधिकारियों से विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे। थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें कानून और सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय की Principal Sr. Malini Digal, Vice Principal Sr. Chinna, Manager Sr. Bertha, Teacher President Mr. Shanta Khadbande सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
एसएसपी ने दिया जागरूकता का संदेश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं बल्कि जिम्मेदार और कानून का सम्मान करने वाले नागरिकों के निर्माण की आधारशिला हैं। विद्यार्थियों में कानूनी जागरूकता, अनुशासन और साइबर सुरक्षा की समझ विकसित करना आज के समय की बड़ी आवश्यकता है।
Tagsरायगढ़ पुलिसघरघोड़ा थानाकुमार गौरव साहूSt Ann's High School घरघोड़ाछात्र प्रेसीडेंट चुनावसाइबर सुरक्षा जागरूकतानए कानूनों की जानकारीभारतीय न्याय संहितापॉक्सो एक्टबाल सुरक्षापुलिस जनजागरूकता अभियानऑनलाइन फ्रॉड से बचावडायल 112हेलो सिस्टर हेल्पलाइनरायगढ़ समाचारछत्तीसगढ़ पुलिसविद्यार्थियों को कानून की जानकारीपुलिस और छात्र संवादकानून जागरूकता कार्यक्रमकानून जागरूकताRaigarh PoliceGharghodha Police StationKumar Gaurav SahuSt Ann's High School GharghodhaStudent President ElectionCyber Security AwarenessInformation about new lawsIndian Penal CodePOCSO ActChild SafetyPolice Public Awareness CampaignProtection from Online FraudDial 112Hello Sister HelplineRaigarh NewsChhattisgarh PoliceInformation about law to studentsPolice and Student DialogueLaw Awareness ProgramLaw Awarenessछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





