छत्तीसगढ़
रायगढ़ में सीएम भूपेश बघेल ने पत्रकारों को दी बड़ी सौगात
Nil dhankar
2 Sept 2022 12:17 PM IST

x
रायपुर। रायगढ़ प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों को सौगात दी। पत्रकारों के आवास हेतु कलेक्टर को भू-खण्ड सस्ते दर पर उपलब्ध कराने तथा प्रेस क्लब भवन के लिए भू-खण्ड उपलब्ध कराने के निर्देश। बघेल ने कहा कि रायगढ़ जिला भी हाथी मानव द्वंद की समस्या से ग्रसित है। नरवा विकास कार्यक्रम से द्वंद कम करने में मदद मिल रही है। पानी चारा मिलने पर हाथी वहीं रह जाता है और मानव रहवास क्षेत्र में हस्तक्षेप नहीं करता है। अचानकपुर टाइगर रिजर्व इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। उन्होंने वन विभाग को नरवा क्षेत्र में हाथियों की रुचि के अनुकूल बांस, केला आदि पौधे लगाने की सलाह दी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बारिश अब समाप्ति की ओर है। जिले में खराब सड़कों की मरम्मत तेजी से करें। एडीबी रोड में भी तेजी से कार्य किया जाए। रायगढ़ निगम की शहरी सड़कों में सुधार के लिए प्रस्ताव बनाने को कहा है। पैसे की कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने केलो एवं सहायक नदियों में सुधार करने के भी निर्देश दिए। और कहा कि महिलाओं में कुपोषण की दर कम करने के लिए संचालित योजनाएं निरंतर जारी रहेगी।
बैठक में स्कूल शिक्षा मंत्री एवं रायगढ़ जिले के प्रभारी प्रेमसाय सिंह टेकाम, विधायक प्रकाश नायक, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, जिले के प्रभारी सचिव निरंजन दास, संभागायुक्त डॉ संजय अलंग, आईजी रतनलाल डांगी, कलेक्टर रानू साहू प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Next Story





