छत्तीसगढ़

नारायणपुर जिले में हर घर तिरंगा अभियान की जिम्मेदारी महिला समूह को

Nilmani Pal
5 Aug 2022 12:00 PM GMT
नारायणपुर जिले में हर घर तिरंगा अभियान की जिम्मेदारी महिला समूह को
x

नारायणपुर। जिले में आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान को जोर-शोर से मनाने की तैयारी चल रही है, यह अभियान 13 अगस्त से 17 अगस्त 2022 तक चलेगा। कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी के निर्देशानुसार जिले में तिरंगा झंडा बनाने की जिम्मेदारी स्व सहायता समूह की महिलाओं को दी गयी है।

समूह की महिलायें पूरी मेहनत से तिरंगा झंडा बनाने का काम कर रही है। इन्ही महिलाओं द्वारा तैयार तिरंगा झंडा का विक्रय जिला कार्यालय सहित अन्य स्थानों पर किया जा रहा है। तिरंगा झंडा को खरीदने के लिए जिले में अच्छा उत्साह देखने को मिल रहा है। जहां अधिकारी-कर्मचारी तिरंगा झंडा क्रय कर रहे हैं। वहीं नागरिक भी तिरंगा अभियान को लेकर उत्साहित नजर आ रहे है।

Next Story