मुंगेली में दस दिनों में ही लगाया गया 74 प्रतिशत किशोरों को टीका, राजनांदगांव में 15 से 18 वर्ष के 65 प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण

रायपुर: कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए प्रदेश में 15 से 18 वर्ष के किशोरों का तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। देश में 3 जनवरी को इस आयु वर्ग के किशोरों के टीकाकरण की शुरूआत के बाद दसवें दिन ही राज्य ने 50 प्रतिशत का आंकड़ा छू लिया है। इस दौरान मुंगेली जिले में लक्ष्य के विरूद्ध सबसे ज्यादा 74 प्रतिशत बच्चों को टीका लगाया गया है। वहीं राजनांदगांव में कुल लक्ष्य के 65 प्रतिशत किशोरों का टीकाकरण हो चुका है। धमतरी में 64 प्रतिशत तथा बेमेतरा व महासमुंद में 62-62 प्रतिशत बच्चों को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगाया जा चुका है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





