छत्तीसगढ़

ससुराल वाले गिरफ्तार, बहू को 1 किलो सोना और 15 लाख कैश मायके से लाने बनाया दबाव

Nil dhankar
20 Dec 2022 9:10 AM IST
ससुराल वाले गिरफ्तार, बहू को 1 किलो सोना और 15 लाख कैश मायके से लाने बनाया दबाव
x

राजनांदगांव। दहेज प्रताड़ना के मामले में बसंतपुर पुलिस ने हैदराबाद में रहने वाले आरोपी युवक और उसके माता-पिता को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने दो महीने पहले दहेज प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शादी साल 2018 में सामाजिक रिति रिवाज से हुई थी।

इसके बाद से उसका पति भरत कुमार मामिदी, उसके पिता अशोक मामिदी और मां शाबिदा मामिदी उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। उससे दहेज में 1 किलो सोना और 15 लाख रुपए लाने की बात कहकर परेशान करने लगे।

इसके लिए उसे लगातार प्रताड़ित करते और जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। जिससे परेशान होकर महिला ने बसंतपुर थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Next Story