छत्तीसगढ़

खमतराई इलाके में गाय पर टंगिया से वार, पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा

Shantanu Roy
14 Sept 2021 10:28 PM IST
खमतराई इलाके में गाय पर टंगिया से वार, पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। राजनांदगांव। खैरागढ़ के खमतराई में गाय पर टंगिया से वार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने क्रूरता दिखाते हुए गाय पर टंगिया से वार किया था, जिसके चलते गाय का पैर कट गया। मामले की शिकायत गांव के ही युवक ने पुलिस से की थी। 19 अगस्त की खमतराई निवासी 32 वर्षीय राकेश वर्मा ने घर के सामने खड़ी गाय पर टंगिया से जानलेवा हमला कर दिया। इसमें गाय का एक पैर ही कट गया। मामले की शिकायत के बाद आरोपी राकेश के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था, सोमवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Next Story