कबीरधाम में वनांचल और मैदानी इलाके के 124 सड़कों की बदलेगी तस्वीर

कवर्धा: कबीरधाम जिले के आदिवासी बैगा बाहुल बोड़ला और पंडरिया विकासखण्ड के सूदूर वनांचल ग्रामों सहित मैदानी क्षेत्र कवर्धा तथा सहसपुर लोहारा के शहर से गांवों तक जोड़ने वाली सभी 124 सड़कों की तस्वीर बदलने वाली है। कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर और पडंरिया विधायक ममता चन्द्राकर के प्रस्तावों पर छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने 124 सड़कों के नवनीकरण अथवा मरम्मत कार्य के लिए 68.5 करोड़ रूपए की मंजूरी मिल गई है। स्वीकृत 68.5 करोड़ रूपए की राशि से कुल 367.66 किलोमीटर लम्बी सड़कों की तस्वीर बदलेगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





