छत्तीसगढ़

जशपुर विकासखंड में बांस के बने शेड में बकरी, सुअर पालन कर रही है महिलाएं

Admin2
24 May 2021 12:08 PM GMT
जशपुर विकासखंड में बांस के बने शेड में बकरी, सुअर पालन कर रही है महिलाएं
x

कलेक्टर महादेव कावरे के मार्गदर्शन में गौठान स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जशपुर विकासखंड के जनपद सीईओ प्रेम सिंह मरकाम के दिशा निर्देश में गौठानों में बांस के बकरी शेड बनाया गया है। जहां महिलाएं बकरी पालन सुअर पालन करके आत्म निर्भर बन रही है। इसी प्रकार मनोरा विकासखंड के जनपद सीईओ श्री अनिल तिवारी के मार्गदर्शन में सोनक्यारी, रेमने में समूह की महिलाएं गन्ना उत्पादन करके गुड़ बनाने का भी कार्य कर रही है और गौठानों में नेपियर घास भी लगाई है जिससे पशुओं को बेहतर चारा मिल सके।

इसी प्रकार मनोरा विकासखंड के गौठान घाघरा में समूह की महिलाएं दोना पत्तल का कार्य कर रही है और सोनक्यारी में मशीन भी उपलब्ध कराया गया है। प्रशासन द्वारा महिलाओ को गतिविधियो में शामिल करने के लिए प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

Next Story