छत्तीसगढ़

जशपुर में 697 किसानों को अपने काबिज भूमि का पट्टा मिला

Nil dhankar
28 April 2023 5:33 PM IST
जशपुर में 697 किसानों को अपने काबिज भूमि का पट्टा मिला
x

जशपुर। जिला प्रशासन द्वारा जशपुर जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा 697 किसानों को 535.708 हेक्टेयर भूमि का वन अधिकार पट्टा दिया है। आज किसान अपने खेत में उड़द, मंूगफली, अरहर, धान, साग-सब्जी की भी अच्छी फसल ले रहे है। और अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे है।

अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए आगे आ रहे है। जिसके परिणामस्वरूप विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा युवाओं को सरकारी नौकरी का लाभ मिल रहा है। जिले के बगीचा विकासखंड के ग्राम कुटमा निवासी विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा जयकिसुन राम को जिला प्रशासन द्वारा वनअधिकार का पट्टा दिया गया है। किसान जयकिसुन को काबिज वन भूमि 0.112 हेक्टेयर का पट्टा मिला है।

किसान जयकिसुन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए कहा कि अपने काबिज वन भूमि पर मंूगफली और अरहर साग-सब्जी की फसल लगाते हैं और उन्हें अच्छा आमदनी हो रहा है। उन्होंने बताया कि खेती करने से उनके आर्थिक स्थिति में सुधार आई है छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वन अधिकार पट्टा देने के बाद अपनी भूमि पर काबिज अधिकार मिल गया। धान की खेती के साथ अन्य उत्पादन करके अतिरिक्त आमदनी अर्जित कर रहे है।

Next Story