छत्तीसगढ़
जनदर्शन में एसपी ने दिए मामले का त्वरित निराकरण करने के निर्देश
Nil dhankar
26 April 2022 8:53 AM IST

x
धमतरी। पुलिस कार्यालय में पुलिस जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित की गई. जिसमें पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने आम जनों से मिलकर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। आज के जनदर्शन कार्यक्रम में पैसा वापस करने के संबंध आवेदन एवं एक आवेदन जमीन संबंधी आपसी मामला एवं एक मामला स्थायी वारंट तामील करने के संबंध में कुल 04 शिकायत प्राप्त हुए,
जिनको थाना प्रभारी एवं संबंधितों को त्वरित निराकरण के लिए निर्देशित किया गया। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक द्वारा रोज लोगों के आवेदनों एवं शिकायत को सुनकर त्वरित कार्यवाही किया जा रहा है। इसी क्रम में जनदर्शन का आयोजन कर आमजनता की समस्याओं का यथासंभव तत्काल निराकरण करेंगे। जनदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जी.सी.पति ,शिकायत शाखा एवं कार्यालयीन स्टॉफ, उपस्थित रहे।
Next Story





