छत्तीसगढ़

ITI चारमुड़िया में शक्ति टीम ने दी छात्र छात्राओं को सायबर संबंधित जानकारी

Nilmani Pal
18 May 2022 4:59 AM GMT
ITI चारमुड़िया में शक्ति टीम ने दी छात्र छात्राओं को सायबर संबंधित जानकारी
x

धमतरी। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल एवं डीएसपी(महिला विरुद्ध अपराध) सारिका वैद्य के मार्गदर्शन में शक्ति के नेतृत्व में लगातार महिला एवं बालिकाओं को "अभिव्यक्ति एप" के संबंध में प्रचार प्रसार कर जागरूक किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था चारमुड़िया में शक्ति टीम ने छात्राओं को अभिव्यक्ति ऐप के बारे में जानकारी दी गई।

महिला अपराध की रोकथाम को लेकर धमतरी पुलिस कि शक्ति टीम द्वारा स्कूल, कॉलेज,संस्था, शासकीय कार्यालयों में जागरूकता अभियान चला रही है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग ने अभिव्यक्ति ऐप तैयार किया है. अभिव्यक्ति ऐप से महिलाओं को तत्काल सहायता मिलेगी। ऐप एसओएस फीचर या पैनिक बटन से लैस है,बटन दबाते ही यूजर के पास तुरंत पुलिस सहायता पहुंचेगी। अभिव्यक्ति ऐप के जरिए पुलिस के पास महिलाएं कहीं से भी शिकायत दर्ज करा सकेंगी।

शक्ति टीम ने अभिव्यक्ति ऐप इस्तेमाल करने के बारे में स्कूल, कॉलेज जाकर मौजूद छात्राओं को सतर्कता संबंधी जानकारी दे रही है। इस बीच छात्राओं को पुलिस सहायता के नियम संबंधी पॉम्पलेट भी बांटा जा रहा है, ताकि उन्हें कानून की जानकारी हो सके।जिसमें आज शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था चारमुड़िया के छात्राओं को धमतरी पुलिस के शक्ति टीम ने अभिव्यक्ति ऐप के बारे में जानकारी दी गई। यह ऐप छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं की जागरूकता और उनकी शिकायतों को सुनने के लिए बनाया गया है। शक्ति टीम द्वारा बताया कि सबसे पहले प्लेस्टोर से अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा ऐप डाउनलोड करना होगा। ऐप साइन इन और मोबाइल नंबर से डाउनलोड किया जा सकता है, प्रक्रिया पूरी करने के बाद ओटीपी आएगा, ओटीपी से ऐप वेरिफाई होगा।

शक्ति टीम ने शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था चारमुड़िया के छात्राओं को जागरूक करते हुए महिलाओं के अपराध के बारे में बताया, कि किस तरह महिला अपराध होने पर अभिव्यक्ति ऐप के माध्यम से समाधान किया जा सके। उक्त कार्यक्रम में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था चारमुड़िया के प्राचार्य देवांगन जी एवं शक्ति टीम से मआर. केसर मंडावी,मआर. महेश्वरी सिरदार,मआर.कौशल्या गावड़े,आर.राकेश साहू एवं शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था चारमुड़िया छात्राएं अधिक संख्या में उपस्थित थे।

Next Story