छत्तीसगढ़
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में विधायक भावना बोहरा ने ‘नेक्स्ट-जेनरेशन GST सुधार’ पर की पत्रकारों संग चर्चा
Shantanu Roy
10 Sept 2025 8:11 PM IST

x
छग
Gaurela-Pendra-Marwahi. गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक भावना बोहरा ने आज जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकारों के साथ ‘Next-Generation GST Reforms’ को लेकर सार्थक चर्चा की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू किए जा रहे जीएसटी सुधारों को आम नागरिकों के लिए राहत और विकास का नया मार्ग बताया। बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने भी इस विषय पर अपने प्रश्न और सुझाव साझा किए, जिस पर विधायक ने स्पष्ट किया कि ये सुधार प्रधानमंत्री की जनहितैषी सोच का प्रमाण हैं और देश के हर वर्ग के लिए लाभकारी सिद्ध होंगे।
विधायक भावना बोहरा ने कहा कि दीपावली से पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों को दिया गया यह उपहार एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने बताया कि यह सुधार विशेष रूप से आम आदमी, किसान, युवा और छोटे व्यापारियों के लिए अभूतपूर्व सुविधा लेकर आएगा। बोहरा ने कहा कि कर प्रणाली को सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाने से व्यापार में सहजता बढ़ेगी, निवेश आकर्षित होगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। साथ ही, इससे आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी और ‘विकसित भारत’ की दिशा में देश आगे बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कई छोटे व्यापारियों को जटिल कर प्रक्रियाओं के कारण परेशानी होती है। जीएसटी सुधार के तहत उन्हें ऑनलाइन पोर्टल, स्पष्ट प्रक्रियाओं और कर संरचना में सरलता मिलने से राहत मिलेगी। किसान वर्ग को कृषि उपकरणों और आवश्यक वस्तुओं पर कर में राहत मिलने की संभावना है।
जिससे उनकी लागत कम होगी। युवाओं के लिए स्टार्टअप और छोटे व्यवसाय शुरू करना आसान होगा। विधायक ने यह भी कहा कि सरकार की प्राथमिकता हर वर्ग के आर्थिक सशक्तिकरण पर है। उन्होंने व्यापारियों से आह्वान किया कि वे नए सुधारों को अपनाकर अपने व्यापार का विस्तार करें। साथ ही, प्रशासन द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने पत्रकारों से आग्रह किया कि वे इस योजना की जानकारी आम जनता तक पहुंचाएं ताकि हर जरूरतमंद व्यक्ति इसका लाभ उठा सके। बैठक में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विधायक का आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने कहा कि संगठन हमेशा जनता के साथ खड़ा रहेगा और केंद्र सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुँचाने का काम करेगा। विधायक ने समस्त कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और भाजपा हमेशा जनकल्याण की दिशा में कार्यरत रहेगी।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





