छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सहारा के डायरेक्टर्स पर पुलिस ने दर्ज की FIR, जानें क्या है पूरा मामला

jantaserishta.com
28 Nov 2021 9:54 AM IST
छत्तीसगढ़ में सहारा के डायरेक्टर्स पर पुलिस ने दर्ज की FIR, जानें क्या है पूरा मामला
x

राजनांदगांव: आरोप है कि सहारा ने अलग-अलग स्कीम पर हजारों निवेशकों से रकम जमा कराए थे, लेकिन स्कीम की अवधि पूरी हो जाने के बाद भी उनकी रकम नहीं लौटाई जा रही है। कंपनी की इस हरकत के खिलाफ अभिकर्ताओं ने भी प्रदर्शन किया और मामले की शिकायत एसपी से की। एजेंटों का दावा है कि करोड़ों रुपए की राशि कंपनी में फंसी हुई है। वहीं जिन्होंने अपनी रकम वापसी की मांग की है, उन्हें अलग-अलग तारीख देकर भ्रमित किया जा रहा है। कार्यालय पहुंचने पर निवेशकों को दोबारा रकम किसी अन्य स्कीम में जमा करा दी जा रही है। इसके बाद कोतवाली थाने में सहारा के डायरेक्टर्स के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story