छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कल 1 लाख 89 हजार से अधिक लोगों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

Admin2
28 Jun 2021 1:38 PM IST
छत्तीसगढ़ में कल 1 लाख 89 हजार से अधिक लोगों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन
x

रायपुर। प्रदेश में कल 27जून को 1 लाख 89 हजार 756 लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की डोज दी गई। इसके लिए राज्य में 4027 केंद्र बनाए गए थे । राज्य में अब तक 90लाख 54 हजार 162 कुल डोज लगाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक 18से 44आयु वर्ग के 22लाख 56 हजार 485 लोगों को प्रथम डोज, 63934 को दूसरी डोज लगाई गई। 45 वर्ष से अधिक उम्र के 47 लाख 2 हजार 614 को पहली डोज और 9 लाख 58 हजार 871 को दूसरी डोज दी गई। आज की स्थिति में प्रदेश में 8 लाख 32 हजार 670 वैक्सीन डोज जिलों में उपलब्ध है।

Next Story