छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 18 वर्ष से अधिक की 65 प्रतिशत आबादी को दोनों टीके लगे, 98 प्रतिशत को पहला टीका

jantaserishta.com
10 Jan 2022 2:54 PM IST
छत्तीसगढ़ में 18 वर्ष से अधिक की 65 प्रतिशत आबादी को दोनों टीके लगे, 98 प्रतिशत को पहला टीका
x
15 से 18 वर्ष के 46 प्रतिशत किशोर भी लगवा चुके हैं पहला टीका।

रायपुर: प्रदेश में कोरोना से बचाव के लिए 18 वर्ष से अधिक की 65 प्रतिशत आबादी को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। वहीं इस आयु वर्ग के 98 प्रतिशत लोगों को पहला टीका लग चुका है। प्रदेश में 15 से 18 वर्ष के किशोरों का भी टीकाकरण तेजी से किया जा रहा है। अब तक (9 जनवरी तक) इस आयु वर्ग के 46 प्रतिशत किशोरों को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगाया जा चुका है। मुंगेली, धमतरी, राजनांदगांव, बेमेतरा, महासमुंद, बालोद, कांकेर, दुर्ग और गरियाबंद जिले में इस आयु वर्ग के लिए निर्धारित लक्ष्य के आधे से ज्यादा किशोरों ने कोरोना से बचाव के लिए पहला टीका लगवा लिया है।

प्रदेश में पहली और दूसरी, दोनों खुराकों को मिलाकर अब तक कुल तीन करोड़ 26 लाख 91 हजार 036 टीके लगाए गए हैं। राज्य में 18 वर्ष से अधिक के एक करोड़ 92 लाख 29 हजार 213 लोगों को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका और एक करोड़ 27 लाख 11 हजार 629 को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। वहीं 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के टीकाकरण की शुरूआत के बाद से 3 जनवरी से 9 जनवरी तक सात लाख 50 हजार 194 किशोरों का टीकाकरण किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story