छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले 57 प्रतिशत लोगों को लगा कोरोना से बचाव का पहला टीका

jantaserishta.com
12 April 2021 2:42 PM IST
छत्तीसगढ़ में 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले 57 प्रतिशत लोगों को लगा कोरोना से बचाव का पहला टीका
x

87 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों और 84 प्रतिशत फ्रंटलाइन वर्कर्स को दी जा चुकी है पहली खुराक

प्रदेश में 45 वर्ष से अधिक के 58.67 लाख नागरिकों के टीकाकरण का है लक्ष्य
रायपुर:- छत्तीसगढ़ में अब तक (11 अप्रैल तक) 45 वर्ष से अधिक उम्र के 33 लाख 52 हजार 706 लोगों को कोरोना से बचाव का पहला टीका लगाया जा चुका है। इनमें से 84 हजार 295 लोगों ने टीके की दूसरी खुराक भी ले ली है। प्रदेश भर में इस आयु वर्ग के कुल 58 लाख 66 हजार 599 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य है। इस लक्ष्य के 57 प्रतिशत लोगों को पहला डोज दिया जा चुका है। स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 45 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों को मिलाकर प्रदेश में अब तक कोरोना के टीके का 43 लाख 13 हजार 141 डोज दिया जा चुका है।
प्रदेश के दो लाख 96 हजार 431 स्वास्थ्य कर्मियों और दो लाख 45 हजार 198 फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना से बचाव का पहला टीका लगाया जा चुका है। इन दोनों श्रेणियों में लक्षित क्रमशः 87 प्रतिशत और 84 प्रतिशत कार्मिकों को पहली खुराक दी जा चुकी है। एक लाख 95 हजार 848 स्वास्थ्य कर्मी और एक लाख 38 हजार 663 फ्रंटलाइन वर्कर्स टीके की दूसरी खुराक भी ले चुके हैं। प्रदेश में शासकीय व निजी क्षेत्र के कुल तीन लाख 38 हजार 844 स्वास्थ्य कर्मियों और दो लाख 90 हजार 720 फ्रंटलाइन वर्कर्स के टीकाकरण का लक्ष्य है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story