छत्तीसगढ़
प्रभारी प्राचार्य सस्पेंड, छात्राओं ने लगाए थे गंभीर आरोप
Nilmani Pal
27 Nov 2021 11:05 AM IST

x
छत्तीसगढ़
बलरामपुर। रामानुजगंज शासकीय कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. आरबी सोनवानी को उच्च शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है. बता दें कि प्रभारी प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई के लिए छात्रों को आंदोलन का सहारा लेना पड़ा था.
दरअसल रामानुजगंज स्थित शासकीय लरंगसाय महाविद्यालय में पदस्थ प्रभारी प्राचार्य डॉ आरबी सोनवानी पर छात्र-छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए थे. प्राचार्य का हाल ही के दिनों में छात्र-छात्राओं के साथ नृत्य करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. उनकी हरकत को देखते हुए महाविद्यालय छात्र-छात्राओं ने उनके खिलाफ मोर्चा खोलते हुए महाविद्यालय परिसर से लेकर पूरे नगर में हड़ताल, चक्का जाम और विरोध-प्रदर्शन किया था.
Next Story





