छत्तीसगढ़
CG में गाड़ी के डाले के नीचे चेंबर बनाकर गांजा छिपाया, पकड़ाए
jantaserishta.com
20 Oct 2024 7:47 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
कबीरधाम: जिले में अवैध नशीली सामग्री को बेचने और उसका सेवन करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में बोड़ला क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने गांजा तस्करी कर रहे दो अंतरराज्यीय तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान पुलिस ने इसके पास से करीब बरामद 54 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत 13 लाख रूपये आंकी गई है। मामला बोड़ला थाना क्षेत्र का है।
बता दें कि बोड़ला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से दो युवक एक मध्यम मालवाहक में भारी मात्रा में गांजा लेकर कबीरधाम की तरफ आ रहे है. इसके बाद बोड़ला पुलिस ने नाकेबंदी की और जैसे ही तस्करों की गाड़ी चेक पॉइंट पर पहुंची उसे रोक लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने जब गाड़ी के डाले के नीचे देखा तो उनके होश उड़ गए, दरअसल, तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए डाले के नीचे चेम्बर बनाकर उसमें गांजा छिपा कर रखा था।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान प्रशांत भुक्ता और जुलु डांग के रूप में हुई है, दोनों उड़ीसा के निवासी हैं। बोड़ला पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





