छत्तीसगढ़

CG में बच्चों ने टेलीस्कोप से देखा आकाशीय पिंड

Shantanu Roy
16 Nov 2024 11:05 PM IST
CG में बच्चों ने टेलीस्कोप से देखा आकाशीय पिंड
x
छग
Kondagaon. कोंडागांव। किताबों की दुनिया अगर हकीकत हो जाए तो मजा आ जाए। इस वाक्य को साकार बनाने कोंडागांव में शुक्रवार को शाम 6:00 बजे से 8:00 बजे तक कालीबाड़ी प्रांगण डीएनके कॉलोनी में टेलिस्कोप के माध्यम से बच्चों को आकाशीय पिंड (शुक्र ग्रह, शनि ग्रह,वृहस्पति गृह,चन्द्रमा) दिखाया गया। इसके बारे में छात्रों को विस्तार से दी जानकारी दी गई। आसमान पर ये ग्रह किस तरह काम करते हैं। इस अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्र से छात्र-छात्राएं और पैरेंट्स पहुंचे। समिति की कोशिश है कि बच्चों की शिक्षा को रोचक बनाया जाए। इस दौरान कालीबाड़ी समिति अध्यक्ष प्रहलाद शील, उपाध्यक्ष हितेन घोष सचिव रामकृष्ण धर, कोषाध्यक्ष बादल कर्मकार,गोविंद चक्रवर्ती, आदित्य आचार्य, आशुतोष सहा, राजू मंडल, डी ढाली, मधुसुदन दास आदि उपस्थित रहे।
Next Story