छत्तीसगढ़
भानुप्रतापपुर में सीएम भूपेश बघेल कुछ देर में अफसरों की लेंगे समीक्षा बैठक
Nil dhankar
4 Jun 2022 8:37 AM IST

x
कांकेर। सीएम भूपेश बघेल आज भानुप्रतापपुर में सुबह 10 बजे अफसरों की समीक्षा बैठक लेंगे। जिसके बाद प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री इसके बाद हेलीकॉप्टर से 11.35 बजे अन्तागढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव पोड़गांव पहुंचेंगे और वहां आम जनता से भेंट-मुलाकात करने के बाद अन्तागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ही गांव पखान्जूर में दोपहर 1.30 बजे से 2.45 बजे तक लोगों से भेंट-मुलाकात करने के बाद शाम 4 बजे कोण्डागांव जिले के ग्राम खाल्हे मुरवेंड जाएंगे और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री इसके पश्चात् कांकेर आएंगे और वहां शाम 6.30 बजे से 8.30 बजे तक विभिन्न समाज एवं संगठनों के प्रतिनिधियों से भेंट-मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री कांकेर में रात्रि विश्राम करेंगे।
Next Story





