खुद को सुधारिये और समय पर दफ्तर आइये, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: तारन प्रकाश सिन्हा

जांजगीर-चाम्पा: कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने समय-सीमा की बैठक लेते हुए एक बार फिर जिले के अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि आप जिले के जिम्मेदार अधिकारी है। आप समय पर दफ्तर आयेंगे और कार्यों की समीक्षा करेंगे, फील्ड पर दौरा करेंगे, आपके अधीनस्थ के कार्यों को देखेंगे तो निश्चित ही आपके विभागों के कार्यों में प्रगति आएगी। आप यदि स्वयं समय पर नहीं पहुचेंगे और देरी से आकर जल्दी चले जायेंगे तो कोई भी योजना समय पर क्रियान्वयन नहीं हो पाएगा। आपके विभागों के कार्य हमेशा लंबित रहेंगे। शासन की योजनाओं का लाभ आम नागरिकों को नहीं मिल पाएगा। आप सभी खुद को सुधारिये और समय पर कार्यालय आकर कार्य करिए। कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अभी समय है। इसके बाद सीधे कार्यवाही की जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





