छत्तीसगढ़

साय कैबिनेट की अहम बैठक आज, बड़े फैसले ले सकती है सरकार

Nil dhankar
10 Oct 2025 8:10 AM IST
साय कैबिनेट की अहम बैठक आज, बड़े फैसले ले सकती है सरकार
x
छग

रायपुर। साय कैबिनेट की आज यानी शुक्रवार को एक अहम बैठक होने जा रही है। साय कैबिनेट की यह अहम बैठक नवा रायपुर में स्थित महानदी भवन मंत्रालय में 11.30 बजे से आयोजित होगी। इस बैठक की अध्यक्षता सीएम विष्णुदेव साय करेंगे। बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे और कई अहम मुद्दों पर चर्चा करने के बाद फैसले लिए जाएंगे।

वहीं आज होने वाली साय कैबिनेट की बैठक में गौ माता को राजमाता घोषित करने के मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। इसी के साथ ही साय कैबिनेट की बैठक में राज्योत्सव और धान खरीदी सहित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होगी। आपको बता दें कि, हाल ही में सीएम विष्णुदेव साय ने एक मंच से ऐलान किया था कि, जैसे महाराष्ट्र में गाय माता को राजमाता घोषित किया गया है वैसे ही जल्द ही छत्तीसगढ़ में भी बड़ा निर्णय लिया जाएगा।


Next Story
null