छत्तीसगढ़

नीति आयोग की अहम बैठक आज, सीएम भूपेश बघेल होंगे शामिल

Nil dhankar
26 May 2023 9:20 AM IST
नीति आयोग की अहम बैठक आज, सीएम भूपेश बघेल होंगे शामिल
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज नई दिल्ली जाएंगे। दोपहर 12 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से विमान से रवाना होकर दोपहर 1.45 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री वहां दोपहर 2.10 बजे नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित होटल लीला पैलेस में आयोजित ’मिंट इंडिया पब्लिक पालिसी समिट’ में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री बघेल नई दिल्ली में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री दिल्ली के विज्ञान भवन में होने वाली नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार इस बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह से मुख्यमंत्री की मुलाकात हो सकती है।

Next Story