छत्तीसगढ़

राजीव भवन में 19 दिसंबर को होगी कांग्रेस की अहम बैठक

Nil dhankar
14 Dec 2022 12:39 PM IST
राजीव भवन में 19 दिसंबर को होगी कांग्रेस की अहम बैठक
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की एक बड़ी बैठक 19 दिसंबर को राजीव भवन में होगी। इसमें प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, सीएम भूपेश बघेल, सह प्रभारी डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरी उल्का सहित प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य और जिलाध्यक्ष शामिल होंगे। इस बैठक में प्रभारी महामंत्री कुमारी शैलजा के आने की पुष्टि नहीं हुई है।

प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में फरवरी में प्रस्तावित कांग्रेस महाधिवेशन, हाथ जोड़ो यात्रा सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। इस बड़े कार्यक्रम के जरिए कांग्रेस छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में चुनावी आगाज करेगी।

बता दें कि एआईसीसी ने छत्‍तीसगढ़ संगठन को बड़ी जिम्‍मेदारी दी है। 2 फरवरी से 4 फरवरी तक कांग्रेस का महाधिवेशन प्रस्तावित है। इस महाधिवेशन में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित देशभर से कांग्रेसी नेता शिकरत करेंगे। दिल्‍ली में रविवार को हुई कांग्रेस की स्‍टीयरिंग कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया है। छत्तीसगढ़ ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

Next Story