छत्तीसगढ़

राजीव भवन में आज कांग्रेस की अहम बैठक, कुमारी शैलजा भी होंगी शामिल

Nil dhankar
26 Dec 2022 8:19 AM IST
राजीव भवन में आज कांग्रेस की अहम बैठक, कुमारी शैलजा भी होंगी शामिल
x

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा आज रायपुर दौरे पर रहेंगी। आज कुमारी शैलजा राजधानी रायपुर के राजीव भवन में अहम बैठक लेंगी। इस बैठक में कांग्रेस कार्यकारिणी और सभी जिलों के जिला अध्यक्ष शामिल होंगे। कांग्रेस कार्यकारिणी के साथ साथ मोर्चा, संगठन, प्रकोष्ठों के प्रमुख भी इस अहम बैठक का हिस्सा होंगे। इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे। इस बैठक को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में मिशन 2023 को लेकर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी। चुनाव में जनता के समक्ष सरकार के कामकाज की उपलब्धियों और भविष्य के प्लान को लेकर जाने का रोडमैप तैयार भी किया जा सकता है।

सीएम बघेल का ट्वीट - छत्तीसगढ़ प्रभारी के रूप में दायित्व मिलने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ आगमन पर कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा जी का प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम जी एवं मंत्रिमण्डल के वरिष्ठ साथियों, कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ रायपुर विमान तल पर स्वागत किया।


Next Story