छत्तीसगढ़

राजीव भवन में कांग्रेस की अहम बैठक शुरू

Nil dhankar
25 Nov 2021 4:52 PM IST
राजीव भवन में कांग्रेस की अहम बैठक शुरू
x
ब्रेकिंग

रायपुर। राजधानी स्थित राजीव भवन में कांग्रेस अहम बैठक चल रही है. इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया, सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ, सभी मंत्री समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद है. मिली जानकारी के मुताबिक बैठक में निकाय चुनाव को लेकर चर्चा हो रही है. बता दें कि रायपुर पहुंचे ही पीएल पुनिया ने कहा था, कि बैठक में सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए विचार किया जाएगा. ऐसा कैंडिडेट जिसका प्रतिनिधित्व बेहतर हो, उसे चुना जाएगा. उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में बेहतर नतीजे आए थे.

इस बार भी वही होगा. सरकार अच्छा काम कर रही है, जनता इससे प्रभावित होगी. प्रभारी मंत्रियों और प्रभारी पदाधिकारियों को भी बैठक में बुलाया गया है, मुख्यमंत्री की मौजूदगी में नाम तय किए जा सकते हैं. कवर्धा मुद्दे पर बीजेपी के प्रदर्शन पर पीएल पुनिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की आदत है कि हर मुद्दे को सांप्रदायिक रूप देने की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाते हैं. इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर


Next Story