छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ बीजेपी की महत्वपूर्ण बैठक, कई बड़े नेता होंगे शामिल

Admin2
11 Aug 2021 2:54 PM GMT
छत्तीसगढ़ बीजेपी की महत्वपूर्ण बैठक, कई बड़े नेता होंगे शामिल
x

छत्तीसगढ़। बस्तर में मंथन से पहले भाजपा सांसद केंद्रीय अनुसूचित जनजाति राज्यमंत्री रेणुका सिंह के निवास पर बैठक करने जा रहे हैं। यह अहम बैठक 7:00 बजे रखी गई है। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री और छत्तीसगढ़ संगठन भाजपा के प्रभारी शिव प्रकाश, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रभारी डी पुरंदेश्वरी और छत्तीसगढ़ भाजपा के सह प्रभारी नितिन नवीन भी रहेंगे।

इसके साथ ही इस बैठक में प्रदेश भाजपा के महामंत्री संगठन पवन साए और प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विष्णु देव साए भी इस बैठक में भाग लेंगे। राजनीति की दृष्टि से यह बैठक काफी महत्वपूर्ण बताई जा रही है। छत्तीसगढ़ भाजपा का चिंतन शिविर 1 एवं 2 सितंबर को बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में होटल आकांक्षा इंटरनेशनल में आयोजित है। जिसमें प्रदेश के 40 से 50 नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा।

Next Story