छत्तीसगढ़

रायपुर में आज बीजेपी प्रदेश पदाधिकारियों की अहम बैठक

Nilmani Pal
26 May 2022 4:08 AM GMT
रायपुर में आज बीजेपी प्रदेश पदाधिकारियों की अहम बैठक
x

रायपुर। भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज और 27 मई को सुबह 11 बजे रखी गई है। बैठक के पहले दिन यानी आज बीजेपी प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी। वहीं दूसरे दिन 27 मई को प्रदेश कार्यसमिति के पदाधिकारियों की बैठक होगी।

बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश का मार्गदर्शन देंगे। बैठक में प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी, प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित आमंत्रित पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।


Next Story