छत्तीसगढ़

दुर्ग में आज बीजेपी की अहम बैठक

Nil dhankar
14 May 2022 12:20 PM IST
दुर्ग में आज बीजेपी की अहम बैठक
x

रायपुर। प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा ने सड़क पर उतने की तैयारी कर ली है। 16 अप्रैल को वह जेल भरो आंदोलन करेगी। इस आंदोलन के जरिए भाजपा न सिर्फ अपना विरोध दर्ज कराएगी, बल्कि अपनी ताकत भी सत्तारूढ़ पार्टी को दिखाएगी। यह आंदोलन पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में एक साथ सभी जिलों में किया जाना है। इसे लेकर आज भाजपा के आला नेताओं की दुर्ग जिले में एक बैठक आयोजित की गई है।

दुर्ग जिले में जेल भरो आंदोलन की बागडोर पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय और वैशाली नगर विधायक विद्यारतन भसीन को दी जा रही है। दुर्ग के विरोध आंदोलन को सफल बनाने प्रदेश स्तर के नेता आ रहे हैं। इस आंदोलन को अंतिम रूप देने के लिए शनिवार को दुर्ग भाजपा कार्यालय में एक बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे से आयोजित इस बैठक में जेल भरो आंदोलन की पूरी रणनीति तैयार की जाएगी। केदारनाथ के दौरे पर होने के चलते राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय इस आंदोलन में शामिल नहीं होंगी।

Next Story